Site icon News1India

तमिलनाडु के 11वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के शौचालय में बच्ची को दिया जन्म

तमिलनाडु के चिदंबरम से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहां, एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को शौचालय के पास से नवजात बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में खलबली मच गई थी। इस पूरी घटना की जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार रात को पाया कि स्कूल के शौचालय में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस 16 वर्षीय लड़की को अस्पताल ले गई और इसके साथ ही पुलिस उस व्यक्ति का पता लगाने में जुट गई है, जिसने छात्रा को गर्भवती किया था। दरअसल, स्कूल के अधिकारियों ने गुरुवार शाम शौचालय के पास बच्चे का शव पाया, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना भुवनागिरी पुलिस को दी।

जांच से जुड़े एक पुलिस सूत्र ने कहा कि हमने शुक्रवार को लड़की की पहचान कर ली, जिसने बच्चे को जन्म दिया है। पूछताछ के दौरान लड़की ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है कि कक्षा में जाते समय उसे प्रसव पीड़ा महसूस हुई और वो शौचालय गई, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद लड़की अपने क्लास में आकर बैठ गई। लड़की ने पुलिस को बताया कि नवजात मृत पैदा हुआ था और उसने पेन कि मदद से खुद ही गर्भनाल काट दिया था। जिसके बाद पुलिस इस मामले कि जांच में जुट गई है।

Exit mobile version