Site icon News1India

UP: ब्लॉक प्रमुख ने मनरेगा मजदूरों की हड़पी मजदूरी, घिरे तो किया गाली-गलौज… हुए मारपीट पर उतारू, उल्टे दर्ज करा डाली FIR

सुल्तानपुर के बल्दीराय में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह का गाली-गलौज का VIDEO सामने आया है। दरअसल मनरेगा मजदूरों की मजदूरी पर जब उन्हें कांग्रेस नेता ने घेरा तो वे गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए। उन्होंने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। जिसके बाद महिला मजदूरों ने ब्लॉक प्रमुख पर कांग्रेस नेता और अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में बुरी तरह घिरे ब्लॉक प्रमुख ने कूटनीति का सहारा लिया। वह थाने पहुंचे और कांग्रेस नेता व उनके बेटों पर रंगदारी एंव मारपीट का केस दर्ज करवा डाला।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार अरशद पवार ने बताया की हमारे यहां अमृत सरोवर योजना के तहत एक तालाब खोदने के लिए 39.50 लाख की स्कीम आई थी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख शिव कुमार सिंह ने हमसे इसे खुदवाने के लिए कहा। जिसपर 25 जुलाई से 10 अक्टूबर तक लगातार काम चला। इन्होंने सिर्फ 1.80 लाख रुपए दिया बाकी लेबर का पैसा नहीं दिए। बुधवार को जब वह हिसाब किताब करने आए और कहने लगे कि सब पैसा निकल गया। हमने इस पर कहा कि इसमें सब लोग फंसेंगे। क्योंकि हमारे गांव के लेबरों ने काम किया है। दूसरे गांव के लेबरों के नाम पर पैसा निकाल लिया गया। इस पर वे गुस्सा हुए और मारपीट पर उतर आए।

मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं एक वृद्ध मजदूर ने बताया कि हमने अरशद पवार के कहने पर मजदूरी की। लेकिन हमें आज तक एक भी पैसा मिला नहीं। उसी लिए बुलाया गया था। आकर झंझट किया और मारपीट की। शिव कुमार सिंह और उनके लोगों ने मारा। महिला मजदूर ने कहना है कि हम लोग अरशद पवार के कहने से आये थे। लेकिन हमें काम का पैसा नहीं मिला। काकर कोला के आदमियों को ब्लॉक प्रमुख ने काम करने भेजा था। इस बीच अरशद पवार ने उन्हें रोक दिया। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने उन्हें फोन पर कहा कि काम करने दो पैसा मिल जायेगा।

ब्लॉक प्रमुख ने दी सफाई

इस पर ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने बताया कि बल्दीराय क्षेत्र के गौरा बारामऊ क्षेत्र पंचायत निधि से अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है। अरशद पवार ने काम करने वाले लोगों को भगा रहे थे। जब हमे सूचना मिली तो हम भी मौके पर पहुंचे। मजदूरों को पांच लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर काम नहीं करने की धमकी दी गई। वहीं हमारे लड़कों से मारपीट की और हमारे वाहन पर पत्थरबाजी की गई। साथ ही अरशद ने धमकी देते हुए कहा कि देखता हूं आप थाने में जाकर क्या कर लेते हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version