Site icon News1India

‘प्रभु कुंज’ लाया जा रहा लता ताई का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

मुंबई: लता मंगेशकर का पार्थिव शव ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर ‘प्रभु कुंज’ लाया जा रहा। यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शव को शिवाजी पार्क लाया जाएगा। यहां उनके प्रशंसक और अन्य लोग उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे। शिवाजी पार्क में शाम 6.30 बजे उनका अंंतिम संस्कार होगा।

उनका पार्थिव शरीर उनके घर ‘प्रभु कुंज’ से हाजी अली जंक्शन, वर्ली नाका होते हुए सिद्धिविनायक होते हुए शिवाजी पार्क लाया जाएगा। यहीं पीएम मोदी भी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार की तैयारियों का जायजा लिया।

अमिताभ बच्चन ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, वे हमें छोड़ कर चली गईं। लाखों सदियों की आवाज हमें छोड़ गई। उनकी आवाज अब स्वर्ग में गूंजेगी। शांति और संवेदनाओं के लिए प्रार्थना।

पाकिस्तान में इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। वे संगीत की बेजोड़ रानी थीं, उनकी आवाज आने वाले समय के लिए लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।

Exit mobile version