Site icon News1India

UP News: खराब मौसम ने बदली परिक्षा की तारिख, नर्सिंग ऑफिसर के 534 पदों की परीक्षा हुई स्थगित

नर्सिंग ऑफिसर के 534 पदों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आपको बता दें कि लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में 28 दिसंबर को नर्सिंग ऑफिसर के 534 पदों पर होने वाली परिक्षा स्थगित कर दी गई है। लोहिया संस्थान ने खराब मौसम के चलते CBT आधारित सिस्टर ग्रेड 11 भर्ती स्थगित की है। हालांकि, आगे की क्या प्रक्रिया होगी इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं आपको बता दें कि लोहिया संस्थान में नियमित पदों पर भर्ती परिक्षा 28 दिसंबर को होनी थी। कंप्यूटरकृत ऑनलाइन परिक्षा में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सवाल पूछे जाते है। इसके लिए सोमवार देर रात से आवेदकों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। वहीं पहले चरण में स्टाफ नर्स के आवेदकों को एडमिट कार्ड भेजे गए। प्रदेश के कई जिलों के अभ्यार्थियों को दूसरे राज्यों में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

देश से करीब 44 हजार अभ्यार्थियों ने किया था आवेदन

जानकारी के मुताबिक लोहिया संस्थान में लगभग 10 साल बाद नॉन टीचिंग नियमित पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। 534 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया पूरे देश से करीब 44 हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन किया। चेन्नई से लेकर, उत्तराखंड, राजस्थान समेत दूसरे राज्यों के आभ्यार्थियों ने आवेदन किया। इस परिक्षा के लिए प्रदेश के 21 जिलों में 54 परिक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Exit mobile version