Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

प्रेमिका के बुलाने पर पहुँचे प्रेमी की पिता-भाई व पति ने की हत्या, शव के टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंका

Web Desk by Web Desk
August 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बांदा। पुलिस ने तीन माह पूर्व गायब हुए नगर पालिका परिषद बांदा के सफाई कर्मी की हत्या का पर्दाफाश कर घटना में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता के कहने पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया था, उसके बाद उसे शराब पिलाकर भाई व पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को कुल्हाड़ी से टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भर कर नाले में फेंक दिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि 13 मई 2022 की रात्रि को धीरू पुत्र गंगादीन निवासी त्रिवेणी थाना मटौंध जनपद बांदा की कोतवाली नगर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस को विवेचना के दौरान मृतक धीरू का थाना कोतवाली नगर के निवासी सुनील श्रीवास की पत्नी प्रेमवती से प्रेम प्रसंग का पता चला। आगे की जांच में पता चला कि प्रेमवती के घरवालों ने बदनामी के डर से उसके माध्यम से फोन कर प्रेमी धीरू को घर बुलवाया, जहां उसके पिता ने उसे शराब पिलाई और इसके बाद पिता और अन्य परिवार के सदस्यो ने कुल्हाड़ी से काटकर धीरू की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मनीपुर के पास नाले में फेंक दिया गया। वारदात के बाद उसकी मोटरसाइकिल को अतर्रा के पास लावारिस छोड़ कर मोबाइल फेंक दिया था।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

पिछले दिनों धीरू की मोटरसाइकिल बदौसा थाना क्षेत्र में लावारिस बरामद कर ली गई थी। जब इस मामले में संदिग्ध परिवार के सदस्यो से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने मनीपुर के नाले से मृतक की हड्डियां बरामद की और उसके बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्या की घटना में प्रेमिका प्रेमवती पत्नी सुनील श्रीवास निवासी मर्दाननाका शहर कोतवाली बांदा व दादूराम पुत्र कल्लू उर्फ कालका निवासी पड़ुई फरार हैं। जबकि इसमें मुख्य अभियुक्त कल्लू श्रीवास पुत्र सुखलाल उर्फ सक्खू निवासी पड़ुई के साथ वारदात मेंउसका बेटा, दामाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का खुलासा करने में एसओजी और कोतवाली पुलिस का अहम रोल रहा। इस मामले में छोटू पुत्र कल्लू श्रीवास, कल्लू श्रीवास पुत्र सुखलाल उर्फ सुक्खू निवासी ग्राम पडुई शहर कोतवाली, सुनील श्रीवास पुत्र हीरालाल निवासी मर्दन नाका और दिनेश पुत्र रतनलाल निवासी खुटला कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी अभियुक्तों को जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: BandaBanda Newsbreaking newsNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

Lakhimpur News: पत्रकार को थर्ड डिग्री देने का मामला लखनऊ पहुंचा, तीन सिपाही सस्पेंड

बांदा नाव दुर्घटना: 5 दिन तक चला NDRF का सर्च ऑपरेशन, प्रशासन ने कैंडेल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist