Site icon News1India

महिला टीचर ने डीएम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर मचाया हंगामा, वहाँ मौजूद लोगों से ये कहा

मथुरा के जिलाधिकारी कार्यालय पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला शिक्षक ने सुनावई ना होने पर जिलाधिकारी कार्यालय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल मचाया। बात दें कि महिला शिक्षक ने अपने सीनियरों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया और कहा की आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर उसके साथ शोषण किया जाता है। लेकिन जिलाधिकारी सीनियर के प्रभाव के चलते महिला की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

वहीं महिला द्वारा जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे से कई बार शिकायतें की जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी तरह की कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। इतना ही नहीं महिला ने सुनवाई ना होने के चलते 112 नंबर पर कॉल कर डीएम को गिरफ्तार करने के लिए डीएम को गिरफ्तार करने के लिए डीएम कार्यालय पर पुलिस बुला ली, जिसके बाद कार्यलय पहुंची पुलिस ने महिला शिक्षक को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी और अपनी जिद पर लगातार अड़ी रहीं। अब देखना होगा की पुलिस इस मामले पर किस तरह से कार्रवाई करती है।

Exit mobile version