Site icon News1India

Ghaziabad: आग के चपेट में आई लिफ्ट, रेजिडेंट्स में मची जबरदस्त दहशत

गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी मोहनगर की लिफ्ट आग की चपेत में आ गई। गनीमत ये रही कि उस वक्त कोई भी लिफ्त के अंदर मौजूद नहीं था। सोसाइटी के करमचारियों ने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया है। इस घटना को लेकर रेजिडेंट्स में जबरदस्त दहशत बनी हैं। वहीं अब लोग लिफ्ट का प्रयोग करने से थोड़ा डर रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त लिफ्ट खाली थी। वहीं अचानक लिफ्ट के बैटरी बॉक्स में स्पार्किंग हुई और फिर आग लग गई। उस वक्त लिफ्ट बंद थी, इसलिए किसी को कुछ पता ही नहीं लग पाया।

जब आग भड़क गई और धुआं लिफ्ट के बाहर निकलना शुरू हुआ तब वहां हड़कंप मचा। जैसे तैसे तो मैनुअली तरीके से लिप्ट का गेट खोला गया। तब तक आग पूरी तरह लिफ्ट को अपने कब्जे में ले चुकी थी। आग की लपेंट बाहर तक निकल रही थी। तुरंत मेंटिनेंस कर्मचारी फायर सिलेंडर लाए और उसे चलाकर आग बुझाई।

वहीं रेजिडेंट्स का कहना है कि लिफ्ट में आए दिन प्रॉब्लम्स आती रहती हैं। ये स्थिति तब है, जब हर साल मेंटिनेंस का मोटा पैसा वसूला जाता है। मेंटिनेंस टीम को कई दफा इस बारे में बता चुके हैं। इस घटना के बाद से रेजिडेंट्स में दहशत का माहौल है।

Exit mobile version