Sunday, June 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, फिर दो लाख में बेचा

by Web Desk
August 10, 2022
in उत्तराखंड, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर करीब दो महीनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे 2 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। मामला मार्च महीने का है, लेकिन पुलिस पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी और आखिर में पीड़ित ने देहरादून पहुँचकर डीआईजी गढ़वाल से मामले की शिकायत की। वहीं, डीआईजी गढ़वाल के आदेश पर हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली है, जो हरिद्वार के सिडकुल एरिया में एक फैक्टरी में काम करती है और यहीं किराए के कमान में रहती है। वहीं, आरोपित युवती का पड़ोसी है, जिसे पीड़ित अंकल कहती थी, उसी ने पीड़ित के साथ विश्वासघात किया है।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

June 22, 2026

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जिस घर में वो किराये पर रहती है, उसी के पड़ोस में राजकुमार नाम का व्यक्ति भी रहता था। पीड़ित उसे अंकल कहकर बुलाती थी। आरोप है कि मार्च में आरोपित ने पीड़ित को घूमाने का बहाना बनाया और इसके लिए आरोपित ने अपने दोस्त को गाड़ी लेकर भी बुलाया था।

पीड़ित के मुताबिक आरोपित उसे यूपी के सहारनपुर जिले में लेकर गया, जहां उसने पीड़ित को नीटू गुर्जर नाम के व्यक्ति को दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद युवती को किसी अनजान जगह पर ले जाकर हिन्दू रीति रिवाज से शादी कराई गई। शादी से मना करने पर आरोपितों का कहना था कि उसे दो लाख रुपये में खरीदा गया है। आरोप है कि बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दो माह तक दुष्कर्म किया गया है। कुछ महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भाग आई।

इसके बाद पीड़ित ने हरिद्वार के सिडुकल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित करीब पिछले दो महीने से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। आखिर में पीड़ित देहरादून पहुंची और डीआईजी गढ़वाल से पूरे मामले की शिकायत की। डीआईजी गढ़वाल के निर्देश पर सिडकुल थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: breaking newsHaridwarNews1IndiaRape VictimUttarakhandUttarakhand News
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Sanchita Ugale doctor chat reveal

Doctor Chat Reveal: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर से बातचीत की चैट वायरल

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

Sanchita Ugale Last Conversation: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर...

Next Post

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव ने चाचा के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Shrikant Tyagi: चार दिन में बदले 2 फोन, 15 गाड़ियां, 5 स्थान, जानें नोएडा से मेरठ कैसे पहुंचा 'गालीबाज'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist