Site icon News1India

बंदर की इमरजेंसी कॉल पर पहुंची पुलिस सच जानकर रह गई हैरान..

आपने लोगों को इमरजेंसी कॉल करते देखा होगा। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाओगे। क्योंकि पुलिस को किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक बंदर ने इमरजेंसी कॉल आती है। यही नहीं पुलिस कॉल के बाद तुरंत कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच भी जाती है। लेकिन जब उन्हें सच का पता लगता है तो वो भी दंग रह जाते है।

दरअसल ये मामला अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के San Luis Obispo County का है। जहां इमरजेंसी नंबर 911 पर पुलिस टीम को एक कॉल मिली। रिंग होते ही कॉल डिसकनेक्ट हो गई। पुलिसकर्मी द्वारा वापस कॉल और टेक्स्ट करने की कोशिश की गई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। क्योंकि यह कॉल एक चिड़ियाघर से आई थी, ऐसे पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल करने लगी।

जांच-पड़ताल करने चिड़ियाघर पहुंची पुलिस

इस दौरान पुलिस जब जांच-पड़ताल करने चिड़ियाघर पहुंची तो उसे पता चला कि एक बंदर ने पुलिस टीम को इमरजेंसी कॉल लगा दी थी। खुद पुलिस ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज से इस घटना के बारे में बताया है।

पुलिस ने चिड़ियाघर के कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि वहां से किसी ने पुलिस को कॉल नहीं की थी। लेकिन कर्मचारियों ने भी बताया कि चिड़ियाघर में कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी। हालांकि कुछ देर में उन्हें पता चल गया कि ये कॉल चिड़ियाघर के एक बंदर ने की थी। आपको बता दें कि ये बंदर Capuchin प्रजाति का है और जो कि स्वभाव से काफी जिज्ञासु होते हैं।

वहीं कर्मचारियों ने बताया कि जिस वक्त पुलिस के पास कॉल गई बंदर चिड़ियाघर में खुला घूम रहा था। ऐसे में हो सकता है कि उसी ने 911 नंबर डायल कर दिया हो। बंदर अक्सर फोन नंबर डायल करते हुए लोगों को देखता था, इसी तर्ज पर उसने भी कॉल लगा दी।

ये भी पढ़े-गन्ने के खेत में मिली नाबालिग किशोरी का हत्यारा निकला 3 बच्चों का पिता, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Exit mobile version