Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
तेज होगी वाहनों की गति... जाम से मिलेगी निजात, 2023 में दिल्ली को

तेज होगी वाहनों की गति… जाम से मिलेगी निजात, 2023 में दिल्ली को मिलेगी 4 एक्सप्रेस-वे की सौगात

2023 की शुरुआत होने वाली है। नए साल में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से कई बड़े कार्य होने की उम्मीद है। इस नए साल में दिल्ली को केंद्र सरकार खास सौगात देने जा रही है। जिससे वाहनों की गति में तेजी आएगी। दरअसल 2023 में चार एक्सप्रेस-वे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा तीन अंडरपास भी शुरू होंगे, जिससे लोगों को रिंग रोड़ और अन्य मार्गों पर जाम से निजात मिलेगी।

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे

हरियाणा के सोहना से राजस्थान तक 276 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का काम अंतिम चरण में है। आठ लेन के इस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को फरवरी 2023 में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। वहीं आश्रम अंडरपास के पास से दिल्ली- मुंबई कनेक्टर बनाया जाएगा, जो मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो सकते हैं।

द्वारका एक्सप्रेस-वे

दिल्ली- हरियाणा बार्डर पर जाम से निजात पाने के लिए 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। निमारण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली- जयपुर NH-48 के बाईपास के रूप में काम करेगा। बता दें कि इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में देश की पहली और सबसे लंबी 6.3 किलोमीटर अर्बन टनल भी बनाई जा रही है। आठ लेन के इस एक्सप्रेस-वे के अगस्त 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस-वे

दिल्ली अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से गीता कालोनी और यूपी बार्डर के रास्ते लोनी और बागपत से होते हुए दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। इसकी लंबाई 210 किलोमीटर होगी। 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे सीधे ITO, सिग्नेचर ब्रिज, ISBT कश्मीरी गेट और दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इसका निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है।

अर्बन एक्सटेंशन रोड

दिल्ली- द्वारका, दिल्ली- चंडीगढ़,  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे और IGI Airport को जोड़ने के लिए 75.5 किलोमीटर लंबे अर्बन एक्सटेंशन रोड़ का निर्माण कार्य तफ्तार पर है। अगस्त 2023 तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। अर्बन एक्सटेंशन रोड़ के बनने से आप दिल्ली में एंट्री किए बिना ही बाहर निकल सकेंगे।

आश्रम फ्लाईओवर

एम्स से डीएनडी की तरह आने- जाने वाले वाहनों को जाम से मिल सके, इसके लिए इस फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर का 70% काम पूरा हो चुका है। फरवरी के आखिर इसके पूरा होने की संभावना है।

सराय खां अंडरपास

रिंग रोड़ के रास्ते ITO से आश्रम की तरफ आने-जाने वालों को सराय काले खां रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के सामने लगने वाले जाम से निताज दिलाने के लिए अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। अक्टूबर 2023 तक इस अंडरपास को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

अप्सरा फ्लाईओवर

275 करोड़ की लागत से अप्सरा बार्डर से आनंद विहार रेलवे ओवरब्रिज तक 6 लेन के इस फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। 1.44 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को PWD द्वारा सिंगल पिलर पर तैयार किया जा रहा है। दिसंबर 2023 तक इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

Exit mobile version