Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सहारनपुर में टीचर और नौवीं की स्‍टूडेंट का लटका मिला शव, चल रहा था अफेयर, हत्या या फिर आत्महत्या?

सहारनपुर में टीचर और नौवीं की स्‍टूडेंट का लटका मिला शव, चल रहा था अफेयर, हत्या या फिर आत्महत्या?

सहारनपुर में शिक्षक व शिष्य के रिश्ते को तार तार कर देना वाली खबर सामने आई हैं. यूपी के सहारनपुर में 17 दिन से लापता शिक्षक और कक्षा नौवीं की छात्रा का दु:खद अंत सामने आया है। दोनों के शव मंगलवार देर शाम मोहंड के जंगल में पेड़ से लटकते मिले। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी वीरेन्द्र (40) का प्रेम प्रसंग 17 वर्षीय कक्षा नौवीं की छात्रा से चल रहा था। दोनों 17 दिन पहले घर से लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस उसी समय से छात्रा की तलाश करने में जुटी थी। लेकिन, दोनों का कोई भी सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

45 साल का टीचर और 17 साल की स्टूडेंट से था प्रेम प्रसंग

रसूलपुर खेड़ी में 45 साल का वीरेंद्र सिडकी के एक इंटर कॉलेज में टीचर था। उसी स्कूल में 11वीं क्लास में 17 साल की स्टूडेंट से उसका अफेयर हो गया। 3 सितंबर की रात को अचानक दोनों एक साथ लापता हो गए। स्टूडेंट के पिता ने टीचर के खिलाफ थाना नागल में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। SOG को भी लगाया गया। मगर वो नहीं मिले।

हाथ ना लगा सुसाइड नोट

मंगलवार की देर रात 9 बजे पुलिस को मोहंड के जंगल में दो शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। SSP पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को कुछ दूरी पर एक बाइक भी मिली है। जो मृतक की बताई जा रही है। पुलिस ने इसी से दोनों की पहचान की। दोनों के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया गया। दोनों शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही अन्य सामान।

4 महिने पहले भी दोनो गो गए थे गायब

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 4 महीने पहले भी दोनों गायब हो गए थे। पुलिस ने दोनों को 24 घंटे में भीतर तलाश लिया था। छात्रा के बयान भी दर्ज कराए गए थे। जिसमें छात्रा ने अपनी मर्जी से जाना बताया था। अपने अपहरण से इनकार किया था।

दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर परिजन थे परेशान

मृतक विरेंद्र दो बच्चों का पिता है। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के परिजन काफी परेशान थे। कई बार टीचर के घर जाकर छात्रा के परिजनों ने हंगामा भी किया। लेकिन इसका कोई भी असर टीचर पर नहीं पड़ा। SSP विपिन ताडा का कहना है कि नाबालिग और टीचर, दोनों 3 सितंबर से गायब हो गए थे।

छात्रा के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। लेकिन शवों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में ऑनर किलिंग के एंगल से भी जांच की जा रही है।

सुसाइड है या फिर हत्या

पुलिस का कहना है कि परिस्थितियां सुसाइड की तरफ इशारा कर रही है, लेकिन यह भी हो सकता है कि दोनों की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया हो। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version