Site icon News1India

7 साल से नही हो रहा था पत्नी को बच्चा तो पति ने कर दिया इतना बड़ा कांड

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक सफाई कर्मचारी ने अपनी होमगार्ड पत्नी की इस बात पर हत्या कर दी की शादी के 7 साल बाद भी वह उसे पिता बनने का सुख ना दे सकी। पत्नी को बांझ मानकर अक्सर उससे लड़ता रहता था लेकिन गुरुवार रात उसके सिर पर ऐसा डंडा मारा कि उसकी मौत हो गई। अब सोचने वाली बात तो ये है कि पत्नी के मरने के बाद युवक उसकी लाश के पास ही क्यों लेट गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी के नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात विनोद कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ रहता था। जिस मकान के बाहर पुलिस की भीड़ लगी है

इसी कमरे में विनोद ने अपनी 30 साल की पत्नी लक्ष्मी की हत्या कर दी। लक्ष्मी होमगार्ड में जवान थी और दिन की शिफ्ट में अपनी सेवा दे रही थी। पुलिस के अनुसार लक्ष्मी और विनोद की शादी को 7 साल हो गए थे लेकिन वह मां ना बन सकी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। विनोद लक्ष्मी को बांझ बोल कर अपमानित भी करता था।

गुरुवार रात करीब 9 बजे विनोद और लक्ष्मी के बीच तकरार शुरू हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते इस हद तक पहुंची कि विनोद ने पास ही पड़े डंडे को उठाकर लक्ष्मी के सिर पर वार कर दिया। झंडा सिर पर लगते ही लक्ष्मी फर्श पर गिर पड़ी और कुछ पल में ही उसकी मौत हो गई। पत्नी लक्ष्मी की मौत के बाद विनोद भी वहीं लेट गया लेकिन कुछ देर बाद ही जंगल में आग की तरह फैली इस खबर का पता लगते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद विनोद को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version