Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
इंदौर से अलीगढ़ का सफर तय कर आशिक से मिलने पहुंची प्रेमिका, होटल में काटी अपनी नस, किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Aligarh News: इंदौर से अलीगढ़ का सफर तय कर आशिक से मिलने पहुंची प्रेमिका, होटल में काटी अपनी नस, किया हाईवोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के जिले अलाीगढ़ के अस्पताल में शुक्रवार देर रात 2:15 बजे जमकर हंगामा हुआ। दरअसल एक महिला ने कथित प्रेमी की अस्पताल परिसर में ही पिटाई कर दी। यह महिला इंदौर से अपने अलीगढ़ निवासी प्रेमी से मिलने के लिए आई थी और दोनों की रेलवे रोड स्थित एक होटल में रुके थे। वहां देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है। जिसके बाद आक्रोशित महिला ने धारदार हथियार से अपना हाथ काट लिया। उसके बाद चिल्लाते हुए बाहर निकल आई। जब होटल कर्मियों ने यह हंगामा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंच गई।

इंदौर की रहने वाली महिला अलीगढ़ के धौर्रा माफी निवासी एक व्यक्ति से मिलने के लिए अलीगढ़ आई हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद नाराज होकर महिला ने अपना हाथ काट लिया। हाथ काटने के बाद खून बहने लगा और चीखते हुए महिला बाहर निकली। महिला को इस हालत में देंख होटल कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को यूचना दी। मौके पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भी महिला और आरोपी प्रेमी के बीच बहस होती रही। महिला का आरोप था कि वह उसे छोड़कर भाग रहा था। वहीं दूसरी ओर प्रेमी उसे समझाने में लगा हुआ था लेकिन शांत होने की जगह उग्र हो गई।

वहीं महिला ने अपने प्रेमी को अस्पताल के अंदर ही पीटना शुरु कर दिया। प्रेमी को पीटने का साथ- साथ वह उस पर आरोप भी लगा रही थी। किसी तरह से पुलिस और अन्य लोगों ने महिलाको शांत कराया लेकिन वह अस्पताल के बाहर जाने के बाद फिर उग्र हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। महिला के इलाज के बाद पुलिस ने उससे तहरीर मांगी तो उसने यह कहकर तहरीर देने से मना कर दिया कि अगर आरोपी व्यक्ति उसे छोड़कर दोबारा गया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल अभी वह कुछ नहीं करना चाहती है। उसके बाद पुलिस दोनों की डिटेल लेकर वापस भेज दिया।

Exit mobile version