Site icon News1India

महिला को जबरदस्ती पिलाई शराब, सुनसान जगह लेजाकर चार युवकों ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला को गांव का ही एक व्यक्ति तालाब पर ले गया। तालाब पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़ित महिला दरिंदों के चंगुल से छूट कर डरी-सहमी हुई घर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है। महिला ने दबंगों के डर के आगे कई दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। उसके बाद आज महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। वहीं घटना की जानकारी होते ही पति घर पहुंचा और महिला के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक विवाहित महिला का आरोप है कि गांव का ही एक शख्स उसे गांव के बाहर बने तालाब पर बुलाकर लेकर गया। वहां पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। फिर वहां हमें पकड़ लिया गया और जबरन शराब पीने को कहा गया। जब महिला ने शराब पीने से मना किया तो उसे मारने पीटने की धमकी दी गई। आरोप है कि चारों ने महिला को शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

वहीं इस मामले में बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि थाना बदोसराय पर एक महिला ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बहलाया फुसलाया और मोबाइल फोन दिया। उसी फोन से बात करता था। उसने अपनी बातों में फंसा कर एक दिन उसे एकांत में बुलाया और अपने साथियो के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। इस तहरीर पर थाना बदोसराय पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का 161-164 का किये गये बयान के दौरान उसने कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं। बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version