Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दुनिया का सबसे छोटा शख्स 'अफशिन' मोबाइल फोन तक Use नहीं कर सकता

दुनिया का सबसे छोटा शख्स ‘अफशिन’ मोबाइल फोन तक Use नहीं कर सकता है, तोड़ा ‘नीनो हर्नांडेज़’ का भी रिकॉर्ड

आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे शख्स के बारे में बताते हैं। जिसे दुनिया में सबसे कम लंबाई वाले व्यक्ति का खिताब मिला है। शख्स की उम्र 20 साल है। उसका नाम अफशिन इस्माइल घादेजादेश है। जिसका नाम दुनिया के सबसे छोटे शख्‍स के तौर पर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शख्स की लंबाई 2 फीट 1 इंच और वजन 6.5 किलोग्राम है। वहीं ईरानी युवक अफशिन का शरीर बेहद कमजोर होने की वजह से वह मोबाइल जैसी छोटी चीज का भी इस्तेमाल नहीं कर सकता।

तोड़ा ‘नीनो हर्नांडेज़’ का भी रिकॉर्ड

बता दें कि अफशिन के जन्म के समय उसका वजन 700 ग्राम था। वह ईरान के के वेस्‍ट अजरबेजान प्रोविंस के बुकान काउंटी का रहने वाला हैं। उसकी लंबाई 2 फीट 1 इंच है। वहीं अफशिन का कहना है कि गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में नाम आने के बाद उसे उम्‍मीद है कि लोग उन्‍हें जानेंगे और उनकी मदद भी कर सकेंगे और वह अपने सारे सपने पूरे कर सकेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अफशिन ने कोलंबिया के 2.7 इंच वाले 36 साल के एडवर्ड “नीनो” हर्नांडेज़ का कम लंबाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अफशिन ने सीखा अपना नाम लिखना

अफशिन ने बताया कि शारीरिक तौर पर अधिक कमजोर होने की वजह से वह कभी स्‍कूल भी नहीं जा पाए और स्‍थानीय गांव में कोई काम भी नहीं मिल सका। यहां तक कि मोबाइल फोन भी उनके शरीर के लिहाज से भारी है। इस वजह से वह मोबाइल भी नहीं पकड़ पाते। वहीं अफशिन के पिता एस्माईल गदरजादेह ने बताया कि शारीरिक रूप से कमजोर होने की वजह से उनका बेटा पढ़ नहीं पाया। वह मानसिक रूप से भी पूरी तरह से स्‍वस्‍थ्‍य नहीं है। अफशिन ने अब अपना नाम लिखना सीखा है। अफशिन ने बताया कि उसके नाप के कपड़े भी नहीं मिलते पाते, इसलिए वह तीन साल की उम्र के बच्चों के साइज के कपड़े पहनता है।  

Exit mobile version