Site icon News1India

UP News: बिजनौर में स्ट्रीट डॉग की लाठी डंडों से पीटकर युवकों ने की हत्या, पुलिस ने 8 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, Video हो रहा वायरल

बेजुबानों जानवरों के साथ लगातार हो रही क्रूरता की खबरे सामने आ रही हैं। इसी बीच बिजनौर से ऐसा ही मामला सामने आया हैं। जहां बीच सड़क पर कुत्ते की लाठी डंडों से पीटकर युवकों ने हत्या कर दी है। बता दें की देर रात हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलि, ने एक नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ पशु क्रुरता अदिनियम के तहत मुदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, पूरा मामला बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्रका है। फैजुल्लापुर में गुरुवार रात-आठ युवकों ने एक कुत्ते को घेर लिया है। उसे पागल बताते हुए लाठी डंडों से पीटना शुरु कर दिया। कुत्ते को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले इस कुत्ते ने मोहल्ले के पांच बच्चों पर हमला कर जख्मी कर दिया था। जिस कारण लोग डरे हुए थे।

वहीं इस मामले में स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है की वीडियो के आदार पर युवक हन्माद समेत आठ लोगों पर पशु क्रुरता अधिनियम संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। स्ट्रीट डॉग का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version