Site icon News1India

Paytm Share Price: पेटीएम कंपनी के शेयर्स में आई गिरावट, जानें इसके पीछे की वजह

Paytm

हर दिन की तरह आज शेयर बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, आज के दिन शेयर काफी नीचे गिर गए है। जी हां, आपने सही सुना, जैसे ही आज शेयर बाजार खुला वैसे ही शेयर नीच की ओर गिरते हुए नज़र आए है। यहीं नहीं इसका सीधा नुकसान Paytm पर नज़र आया है। आज के दिन 300 से अधिक अंको का सेंसेक्स चूर-चूर हो गया है। बता दें पेटीएम का शेयर 20 प्रतिशत तक गिरा है, जिसने कंपनी को हिला के रख दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस गिरावट के पीछे की वजह के बारे में।

क्यों गिरे Paytm के शेयर ?

आज यानी 7 दिसंबर को Paytm के शेयर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें पेटीएम के शेयर 20 फीसदी तक गिरे है। Paytm का शेयर आज 650.65 में पहुंच गया है। इसे पहले कंपनी का शेयर 813.30 था। 20 अक्टूबर को फिनटेक फर्म वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड यानी Paytm का शेयर्स 52 हफ्तो के हाई 998.30 रुपए पर  पहुंच गया था जिसमें अब गिरवाट देखने को मिली। कंपनी के शेयर्स में गिरावट का कारण एक बड़ा फैसला है। कंपनी के इस फैसले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का भी हाथ है।

बता दें आरबीआई ने एक बड़ा ऐलान किया जिस कारण Paytm कंपनी के शेयर्स में कमी आई है। आरबीआई का बड़ा ऐलान यह है कि कोई भी कंपनी 50 हजार से कम का पर्सनल लोन नहीं देगी। इसी दौरान पेटीएम ने आरबीआई के दिशानिर्देश अनुसार छोटे टिकट वाले पोस्टपेड लोन को कम कर दिया। जिस कारण कंपनी के ब्रोकरेज को यह फैसला पसंद नहीं आया और इस कारण कंपनी के शेयर्स में असर पड़ा। यही नहीं यह खबर भी आ रही है कि कंपनी पोस्टपेड लोन को आधा कर सकती है। अगर यह खबर सही साबित होती है तो कंपनी का और भी नुकसान हो सकता है, जिसकी झलक शेयरों में भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े:- WhatsApp को खास बनाएगें ये 2 नए अपकमिंग फीचर्स, जानकर आप भी झुम उठेंगे !

Exit mobile version