Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गोदाम में तरावीह की नमाज पढ़ने को लेकर मचा बवाल, विरोध करते हुए बोले

गोदाम में तरावीह की नमाज पढ़ने को लेकर मचा बवाल, विरोध करते हुए बोले बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष, ‘डाल रहे नई परंपरा…’

24 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ बवाल भी। दरअसल मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में रमजान पर तरावीह की नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब लोग एक गोदाम में तरावीह की नमाज पढ़ रहे थे। तब राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष ने नई परंपरा बताते हुए तरावीह की नामाज का विरोध किया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं पुलिस ने रविवार से गोदाम में नमाज नहीं पढ़ने के लिए कहा था।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रिय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने नमाजियों पर गोदाम में सामूहिक नमाज पढ़ने का आरोप लगाते हुए, इसका विरोध किया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बता दें कि वहां के निवासी जाकिर हुसैन के घर के निचे गोदाम में करीब तीन दिनों से तरावीह की नमाज पढ़ी जा रही थी। नमाज पढंने वाले में जाकिर हुसैन के परिजन, रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग शामिल थे। हालांकि हंगामे के बाद पुलिस ने नमाजियों से कहा कि वे इस रविवार से गोदाम में सामूहिक नमाज नहीं पढ़ेंगे। वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए गोदाम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

Exit mobile version