Site icon News1India

Weather Updates: UP के कई जिलो में 19 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर के साथ बारिश के भी आसार

उत्तर प्रदेश में कानपुर समेत कई जिलों में शनिवार से 19 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें कि आज के बाद से मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। वहीं मौसम विभाग ने 14 से 19 जनवरी तक भीषण कड़कड़ाटी ठंड की संभावना जताई है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। लखनऊ समेत आस-पास के जिलों में आज हल्कि बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप निकली रहेगी लेकिन शीत लहर का प्रकोप फिर भी जारी रहेगा।

16 से 19 के बीच पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं झांसी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया है। ये प्रदेश में सबसे आधिक था। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ.एस.एन सुनील पांडेय के अनुसार कानपुर समेत उप्र में अब आगामी 6 दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संबावना है। बता दें कि ये पारा 2 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि 16 से19 के बीच सबसे अधिक ठंड पड़ेगी। वहीं शुक्रवार तो धूप निकलने से पारा 6 डिग्री तक चढ़ गया है। वहीं शनिवार सुबह की शुरुआत कड़के की ठंड के साथ हुई।

बीते 48 गंटे से कोहरा अपना कहर ढहा रहा है। वहीं शीतलहर लहर के दोबारा लौटने से घना कोहरा एक बार फिर उत्तर प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है।वहीं लखनऊ में शुक्रवार सुबह बारिश हुई थी। शनिवार को भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ागामी दो दिन में हल्की बारिश केआसार जताए थे। शुक्रवार सुबह लखनऊ और आस-पास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी पश्चिमी उप्र के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सबसे अधिक ठंड रही और इसी तरह शुक्रवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह वाराणसी 7.5 डिग्री डिग्री सेल्सियस,अयोध्या 8 डिग्री सेल्सियस, बरेली 8.2 डिग्री सेल्सियस,आगरा 8.8 डिग्री सेल्सियस,मेरठ 9 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज 9 डिग्री सेल्सियस,लखनऊ 10 डिग्री सेल्सियस,गाजियाबाद 11.1 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ 11.2 डिग्री सेल्सियस,कानपुर 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार सुबह ठंड बढ़ गई।

Exit mobile version