Site icon News1India

Kanpur News: नाले में मिली नोटों से भरी तिजोरी, 200 किलो की अलमारी को ही उठा ले गए थे चोर, पुलिस भी है हैरान

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले मे स्थित चिड़ियाघर से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ अज्ञात चोरों ने प्रशासनिक भवन में रखी रुपयों से भरी तिजोरी को लेकर फरार हो गए। हैरानी वाली बात तो यह है कि चोरी की वारजात को अंजाम देने के लिए चोरों ने साइकिल का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं चोरी करने से पहले चोरों ने प्रशासनिक भवन के आस-पास लगे सारे CCTV कैमरों को भी डैमेज कर दिया ।

बता दें की गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी छुट्टी होने के चलते कानपुर चिड़ियाघर में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। जिससे 5 लाख से ज्यादा की कमाई हुई थी। इसके बाद उन रुपयों को प्रशासनिक भवन के अंदर बने एक कमरे में रखी तिजोरी में रखा गया था। तभी अज्ञात चोरों ने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए प्रशासनिक भवन के अंदर रखी तिजोरी को खोलने का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी को खोल नहीं पाए तो साइकिल पर तिजोरी को लादकर करीब आधा किलोमीटर दूर ले गए।

नाले में मिली नोटों से भरी तिजोरी

वहीं जिसके बाद तिजोरी का कुछ अता पता नहीं लग सका। चिड़ियाघर के निदेशक कृष्ण कुमार सिंह ने चिड़ियाघर से चोरी हुई नोटों से भरी तिजोरी को कमिश्नर पुलिस ने बरामद कर लिया है। तिजोरी में रखी गई रकम भी सुरक्षित है पुलिस ने चिड़ियाघर की तिजोरी को माल खाने में जमा कर दिया है। चिड़ियाघर में हुई चोरी की वारदात की जानकारी नवाबगंज थाने को दी गई थी। जिसके बाद ACP अकमल खां अपने मातहतों के साथ चिड़ियाघर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक भवन के आस-पास लगे CCTV कैमरों को चेक करने के बाद कर्मचारियों से पूछताछ की। एसीपी का कहना था कि 26-27 तारीख की रात को किसी ने तिजोरी को चोरी किया है। उनका कहना था की चोरी के खुलासे के लिए जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version