Site icon News1India

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर इस स्टार्ट-अप ने की अनूठी पहल, छात्र उड़ाएंगे भारतीय ध्वज के साथ हाइड्रो-रॉकेट

नैनीताल। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड नाम के नए स्टार्ट-अप ने अनूठी पहल की है। इस अवसर पर नैनीताल के प्रसिद्ध सेंट जोसेफ कालेज के मैदान पर छात्रों के लिए हाइड्रो रॉकेटरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

बताया गया है कि इस मौके पर बच्चे भारतीय ध्वज के साथ एक सौ से अधिक हाइड्रो-रॉकेट आसमान में उड़ाएंगे और इससे देश के साथ-साथ छात्रों के तकनीकी विकास को भी एक नयी उड़ान मिलेगी। इससे बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि पैदा होगी।

आयोजकों ने दावा किया है कि प्रदेश ही नहीं देश में यह अपनी तरह का पहला आयोजन होगा। 15 अगस्त को दोपहर एक बजे से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में सेंट जोसफ कॉलेज के साथ लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।

इस पहल को अमली जामा पहनाने के लिए जी जान से जुटे अजय, शुभम और राहुल ने बताया कि ऐस्ट्रो स्कूल का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव, वैज्ञानिक अवलोकन और प्रयोंगों के द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रूचि पैदा करना है।

विजेताओं का फैसला उनके रॉकेट द्वारा तय की गई अधिकतम दूरी और उसकी डिजाइन के आधार पर होगी। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को सौर मंडल, ग्रहो, तारों, आकाशगंगाओं और रॉकेटों आदि अन्तरिक्ष और खगोल विज्ञान के विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से पढ़ाई कराई जाती है।

ये भी पढ़ें – आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, हर घर में लहराएगा का देश का झंडा, जानें जरूरी नियम

Exit mobile version