Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Tis Hazari Court : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर के बाहर हुई गोलीबारी

Tis Hazari Court Firing: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर के बाहर हुई गोलीबारी, पुलिस ने बताई वजह

आज यानी बुधवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि वकीलों के बीच बहस हुई और उसके बाद गोलीबारी शुरु हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद पुुलिस मौके पर पहुंची बताया गया कि वकीलों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि हवाई फायरिंग शुरु कर दी गई।हालात को काबू करने के लिए पुलिस बल मौजूद है।

वकीलों के बीच हुई बहस

वकीलों के बीच हुई गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वकील संकरी गली से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। गली के चौराहे पर वकीलों की भीड़ जमा होती दिख रही है। इस भीड़ में एक पिस्तौल उठती है। एक शख्स गोली चलाता है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वकील के दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। वकीलों द्वारा खुलेआम गोली चलाने को लेकर लोगों ने निंदा जताई है।

आपको बता दे पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की कई अदालतों में गोलीबारी के मामले सामने आते रहत हैं। इसी साल अप्रैल में एक वकील ने साकेत कोर्ट में एक महिला पर गोली चलाई थी। इससे पहले रोहिणी कोर्ट में भी गोलीबारी का केस सामने आया था।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version