News1India

आज 877 करोड़ की सौगात देने गाजियाबाद पहुंच रहे हैं CM योगी, उनके आगमन पहले हाउस अरेस्ट हुई Parents Association अध्य्क्ष सीमा त्यागी

आज सीएम योगी गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। इस सम्मलेन में सीएम योगी लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम योगी जिले को 877.83 करोड़ की 755 परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं सीएम योगी निकाय चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस कार्यक्रम में वह 509.55 करोड़ की 409 परियोजनाओं का लोकार्पण और 368.28 करोड़ की 346 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

नगर निकाय चुनाव का शंखनाद

बता दें कि मुख्यमंत्री का यह दौरा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों का शंखनाद माना जा रहा है। इस प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नगर निगम क्षेत्र, सभी नगर पालिका क्षेत्र और सभी नगर पंचायत क्षेत्र के चिकित्सक, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, साहित्यकार, उद्यमियों समेत करीब 12 हजार लोग मौजूद रहेंगे।

‘क्या हम आतंकवादी हैं’

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे गाजियाबाद पहुंचेगे। वहीं पुलिस प्रशासन सुबह 5 बजे ही गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी को हाउस अरेस्ट करने घर पहुंची है। इस दौरान सीमा त्यागी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि क्या हम आतंकवादी है। क्या हम देश द्रोही है क्या मुख्यमंत्री जी को शिक्षा के मुद्दे से डर लगता है। हम ये अन्याय बिल्कुल भी सहन नही करेंगे।

ये भी पढ़े-Agra: 800 वर्ग गज में बने 56 शीटर शौचालय पर दबंगो का कब्जा, बिना नक्शा पास कराए खड़ी की बिल्डिंग, 1986 में रखी थी नींव

Exit mobile version