Site icon News1India

Tomato Price Hike: अचानक से क्यों बढ़ गए टमाटर के दाम, ये हो सकते है कारण

नई दिल्ली, दिन-प्रतिदिन मंहगाई बढ़ती जा रही है। आम आदमी की जेब पर फिर बोझ बढ़ सा गया है। बारिश ने भले ही भीषण गर्मी से राहत दी लेकिन लोगों का खर्चा भी बढ़ा दिया। टमाटर के बढ़ते दामों से आम आदमी काफी परेशान होता नजर आ रहा है। टमाटर के दाम बढ़ने से अब कोई कैसे परेशान ना हो। टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना खाना अधूरा सा लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश के कई हिस्सों टमाटर खरीदने के लिए लोगों को 100-120 रुपये देने पड़ रहे है।

कितने में मिल रहे टमाटर

टमाटर के बढ़ते दामों से आम लोग काफी परेशान होते हुए दिखाई दिए। देश के कई हिस्सों में टमाटर 100-120 रुपये प्रति किलोग्राम बेचे जा रहे है। जबकि इसकी थोक कीमते 65-70 रुपये प्रति किलो होती है। नई कीमतों ने गरीबों की चिंता बढ़ा दी है। आइए आपको बताते है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक टमाटर के दाम बढ़ गए।

क्यों महंगे हुए टमाटर?

टमाटर के दाम बढ़ने के कई कारण हो सकते है। जो पहला कारण हो सकता है वो है कि तापमान का बढ़ना। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में काफी समय से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी जो वजह है वो ये है कि टमाटर का उत्पादन कम मात्रा में हुआ होगा। जैसे टमाटर कम है और लोगों की डिमांड ज्यादा। इसके अलावा जो वजह है वो है बारिश का देर से आना। पिछले महीने टमाटर के दाम 25 रुपये किलो था। लेकिन जून का महीना आते-आते स्थिति बदल गई और दाम बढ़ गए। टमाटर के दाम बढ़ने की वजह से RBI की मुद्रास्फीति की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Exit mobile version