Site icon News1India

Amroha: मदरसे में सुनी गई पीएम की मन की बात, कहा सभी को साथ लेकर चल रही सरकार

3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। आज उनके कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं इसको लेकर यूपी के अमरोहा के मदरसा आलिया जाफरिया को आज सुबह से ही ईद की तरह सजाया जा रहा था। वहीं अमरोहा के नौगांवा सादात कस्बे के मदरसा आली जाफरिया में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। साथ ही इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने भी हिस्सा लिया।

सभी को साथ लेकर चल रही सरकार

वहीं इसके साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता हैं, जिन्हें आज सुनने के लिए मदरसे में तमाम छात्र और लोग पहुंचे हैं। बता दें कि 3 अक्तूबर 2014 से शुरू हुए मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया है। इसे देखने और सुनने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली नौगांवा सादात के मजरसा अली जाफरिया पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज 1000 सेभी ज्यादा मदरसों में मन की बाच कार्यक्रम सुना और देखा गया है।

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वह आज सार्थक हुआ

बता दें जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वह आज सार्थक हुआ है। इसके साथ ही कहा कि देश के अंदर अगर कोई लोकप्रिय और ईमानदार और जनता का सेवक कोई प्रधानमंत्री है तो वह पीएम मोदी हैं, जो आज करोड़े लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना है। सभी धर्म व मजहब के लोगों ने इसको देखा व सुना है। यह पीएम मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता है। वह विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। यह साबित करता है कि मन की बात कार्यक्रम ऐसा कार्यक्रम है, जैसे कोई सन्त समाज को साथ लेकर चलता है। सामाजिक बातें करता है और ईद की दीपावली की सरोकारों की बात करता है, ऐसे प्रधानमंत्री केवल मोदी ही है।

Exit mobile version