Sunday, January 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले, मृतकों के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा देंगे CM योगी

Anu Kadyan by Anu Kadyan
November 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जसराना में दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आपके रोंकटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 3 लोगों की गंभीर रूप से झुलसने की खबर सामने आई है।

12 थानों की पुलिस मौके पर मौजूद

फिलहाल समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आस पास के लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

RELATED POSTS

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

January 11, 2026
CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

January 8, 2026

वहीं फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने जानकारी देते हुआ बताया कि ये हादसा जसराना क्षेत्र के पाढ़म कस्बे में हुआ है। जहां एक इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। जिसमें जलकर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर 12 थानों की पुलिस और आगरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद से दमकल विभाग की 18 गाड़ियां मौजूद हैं।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

उन्होंने बताया कहा कि भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से बचावकर्मियों को अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं। फिलहाल यह पता पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई अंदर फंसा तो नहीं है। वहीं आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी जद में ले लिया। इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाला परिवार इसी इमारत में रहता था। 

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा दुःख जताया है। साथ ही सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति की कामना की है। इसके अलावा परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

वहीं सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा है कि अग्निशमन इकाइयां सभी जरूरी उपकरणों सहित न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने के लिए प्रभावी प्रयास करें। साथ ही अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबन्धन एवं आपात सेवा के रूप में स्थापित किये जाने की आवश्यकता है।

वहीं प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अपार्टमेन्ट्स, निजी व सरकारी शिक्षण संस्थाओं में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये जाएं और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित सघन जांच पड़ताल की जाए। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस को अग्निकाण्ड से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सशक्त कार्ययोजना तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश

Tags: 2 lakhsCM YogifirozabadNews1IndiaUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

CM Yogi UP Government

गांव-गांव खुलेगी समृद्धि की राह: उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे 1 करोड़ नए ग्रामीण बिजनेसमैन।

by Mayank Yadav
January 11, 2026

CM Yogi Adityanath Rural Economy: उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्रांतिकारी रोडमैप...

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: आयुष्मान योजना में पेंडेंसी खत्म, गरीबों को मिला वरदान

by Mayank Yadav
January 8, 2026

CM Yogi Adityanath Ayushman Bharat Yojana claim settlement: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गरीबों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं...

CM Yogi

CM Yogi का हंटर चला: 24 घंटे में भूमाफिया ढेर, रोते हुए बेटी ने कहा- ‘थैंक्यू योगी अंकल’

by Mayank Yadav
January 2, 2026

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से न्याय की एक अभूतपूर्व तस्वीर सामने आई है, जहाँ CM Yogi...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

CM Yogi

सदन में योगी की गर्जना: माफिया की हेकड़ी भी टूटेगी और अवैध कब्जे पर बुलडोजर भी चलेगा!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

CM Yogi In UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम...

Next Post

Kerala Woman Gang-Rape: पार्टी से घर लौटने के लिए नशे में धूत 22 साल की युवती ने रैपिडो से बुक की टैक्सी, रास्ते में ड्राइवर ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी

Khatauli: घर वापसी... अखिलेश से तोड़ा रिश्ता, बीजेपी का थामा हाथ, फिर भगवा रंग में रंगने लौटे धर्म सिंह सैनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist