Site icon News1India

UP के इन-इन रूटों से गुजरने वाली ट्रेनें है कैंसिल, यात्रा करने से पहले पढ़े पूरी खबर

पूर्वोत्तर रेलवे (NIR) के इज्जतनगर रेल मंडल ने बुधवार चार एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल कर दी हैं। यह एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे के वेस्ट बंगाल के हावड़ा मंडल में शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के चलते नॉन इंटरलॉक कार्य से कैंसिल की गई हैं। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बारी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य भी चल रहा है। इसलिए NIR के इज्जतनगर रेल मंडल ने 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को 12 से 18 सितम्बर तक कैंसिल कर दिया है।

13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से 10 से 16 सितम्बर तक संचालित नहीं होगी और साथ ही 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस 12 सितंबर को, जबकि 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 13 सितंबर को निरस्त रहेगी। रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया की चार एक्सप्रेस ट्रेने रद्द कर दी गई हैं।

बलिया स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 13106 बलिया सियालदह एक्सप्रेस 14 से 17 सितंबर तक रद्द रहेगी। सियालदह स्टेशन से चलने वाली ट्रेन संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 13 से 16 सितंबर तक रद्द रहेगी। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 14 सितंबर को रद्द रहेगी।

हालांकि, कोलकाता से चलने वाली ट्रेन संख्या 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 सितंबर 2022 को रद्द रहेगी। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 15 सितंबर को रद्द रहेगी, जबकि कोलकाता से चलने वाली ट्रेन संख्या 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 सितंबर को। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 13 सितंबर और कोलकाता से चलने वाली कोलकाता-गोरखपुर 14 सितंबर को रद्द रहेगी।

Exit mobile version