Site icon News1India

दंपत्ति को जान से मारने की कोशिश तलवार से किया वार, 2 आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण। रविवार को एक दंपत्ति को जान से मारने की कोशिश के आरोप में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। घटना दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर के सुभाष ग्राम इलाके की है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक तलवार भी बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक सवार दो युवक इंटाली से चंपाहाटी पटाखा खरीदने जा रहे थे। तभी रविवार सुबह दंपत्ति की गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में वे टकरा गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। आरोप है कि युवकों ने दंपत्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उनमें से एक ने तलवार लेकर मारने की कोशिश की। इस बीच अपने पति को बचाने की कोशिश में महिला घायल हो गई। पूरी घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों को धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना सोनारपुर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों युवकों को लोगों से छुड़ाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनमें से एक घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version