Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
 तुनिषा शर्मा के ब्वॉयफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Tunisha Sharma Sucide Case: तुनिषा शर्मा के ब्वॉयफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार उनके को-एक्टर शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। शीजान खान को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। वहीं इससे पहले शीजान खान के वकील शरद राय ने कहा कि पुलिस और कोर्ट लगातार इस मामले पर काम कर रही है। उन्हें अदालत में पेश किया गया था। उनके खिलाफ लआरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि शीजान खान को 4 दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सबूत नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की जांच अभी भी बाकी है।

तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा

आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में जुटी पुलिस ने बताया की, मामले में दर्ज FIR के मुताबिक तुनिषा अपने को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप के बाद तनाव में थी। वहीं शनिवार को 20 साल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक टीवी शो के सेट पर आत्महत्या की। खूबसूरत, यंग और खुशमिजाज एक्ट्रेस के निधन से हर कोई सदमे में हैं। तुनिशा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। बता दें कि मरने से कुछ घंटे पहले ही तुनिशा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें उसने साइड पोज दिया हैं। वहीं इस फोटो के कैप्शन में तुनिशा ने लिखा कि ‘जो जुनून के दम पर आगे बढ़ते हैं, वो रुकते नहीं हैं।’

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये बड़ी बात आई सामने

तुनिशा का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी से दम घुटना बताया जा रहा है। इसके आलाव एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला। उनकी आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर 20 साल की कम उम्र में तुनिशा ने सुसाइड क्यों किया। इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है।

आज शाम को होगा एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने दोस्त शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दी है। देर रात तुनिशा के शव को मुंबई के जेजे असपताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के दौरान 4-5 डॉक्टर मौजूद थे। पोस्टमार्टम का वीडियोग्राफ़ी भी किया गया। वहीं मीरा रोड करीब 4-4.30 बजे के आसपास उनका एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार होगा।

Exit mobile version