Site icon News1India

हरदोई में दे रहे थे चेन स्नेचिंग को लगातार अंजाम, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एक के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान पकड़ा

हरदोई में देर रात पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस के मुताबिक बाइक चेकिंग के दौरान एक आरोपी को आड़े हाथों लिया। वहीं दूसरा बाग रहा था, जिसको मिल कालोनी में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी है आरोपी कानपुर नगर और कानपुर देहात का रहने वाला है।

जानें पूरा मामला

बता दें कि जनवरी में आवास विकास कालोनी निवासी बैंक कर्मी वेदप्रकाश पाण्डेय की पत्नी कल्पना पाण्डेय घर से बाजार के लिए निकल कर लखनऊ रोड पर पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार उनके गले में पड़ी सोने की चेन खींच कर भाग गए थे। जिसके बाद पुलिस इनकी धरपकड़ में जुटी हुई थी।

पुलिस ने गोली मार कर धरदबोचा

वहीं देर रात खबर आई थी कि एक आरोपी को पुलिस ने गोली मार कर अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ चुंगी पर बाइक चेकिंग चल रही थी, तभी बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका, जिनमें से पीछे बैठा शख्स भागने लगा। बाइक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया , वहीं भाग रहे शख्स को कालोनी में मुठभेड़ के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

छीनी गई चेन कि गई बरामद

उसका नाम अकील है, जो थाना पनकी जनपद कानपुर नगर का रहने वाला है। इस पर विभिन्न थानों में 33 मुकदमे लूट और गैंगस्टर के दर्ज हैं। वहीं उसका दूसरा साथी जो बाइक चला रहा था, उसका नाम राहुल है, जो शिवली जनपद कानपुर देहात का रहने वाला है। इस पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया इन्होंने चेन स्नैचिंग की घटना को स्वीकार किया है। इनके पास से आवास विकास कॉलोनी में चेन स्नैचिंग के दौरान छीनी गई चेन बरामद की गई है।

Exit mobile version