कानपुर से लखनऊ आ रही सरकारी बस से दो लड़कियां अचानक हुई लापता, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

कानपुर से लखनऊ रोडवेज बस से आ रहीं लखनऊ की दो लड़कियां लापता हो गई। दोनों के मोबाइल बंद आ रहे है। उनकी अंतिम लोकेशन उन्नाव के अजगैन में मिली थी।

इस खबर से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

परिजनों ने पुलिस पर नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव किया। जिसके बाद अपहरण की आशंका जताते हुए लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में तहरीर दी है। इस खबर के बाद से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन अभी तक लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लड़कियों ने वीडियो बनाकर घर वालों को भेजा

परिजनों ने बताया कि लड़कियां यूपी रोडवेज की बस से वापस आ रही थीं। बस के अंदर केवल कंडक्टर और ड्राइवर था। बाकि पूरी बस खाली थी, जिसकी लड़कियों ने वीडियो बनाकर घर वालों को भेजा था। उसी के बाद से दोनों का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

अपहरण की कृष्णानगर थाने में तहरीर दी

अपको बता दें कि दोनों लड़कियां लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। वहीं, वो दोनों बाबा गुरूनानक के पाठ के लिए कानपुर गई थी। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों का भी बुरा हाल है। जिसके चलते परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कृष्णानगर थाने में तहरीर दी है।

Exit mobile version