Site icon News1India

नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक दो भीषण सड़क हादसे, 3 लोगों की मौत, कई घायल

नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दो भीषण सड़क हादसों का खबर सामने आई। पहला हादसा दो बस के बीच ओवरटेक करने के दौरान हुआ। इस हादसे में एक बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल है। हादसे में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। दूसरे हादसा उस समय हुआ जब जब बुलंदशहर से दिल्ली जा रही कार पलट गई।

पहला हादसा

वहीं पहले हादसे में बसों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर लोगों को रेस्क्यू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे एक बस मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी तो वहीं दूसरी बस प्रतापगढ़ से आनंद विहार की ओर जा रही थी।

इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 157 के पास आवर टेक करते समय प्रतापगढ़ वाली बस ने एमपी वाली बस में टक्कर मार दी।

दूसरा हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग बेटे को कनाडा फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे। सभी कार क्रैश बीम बैरियर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में परिवार के 4 लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। ये घटना एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version