Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सेंचुरी से दो कदम दूर...PM मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम, 98वें एपिसोड में

सेंचुरी से दो कदम दूर…PM मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, 98वें एपिसोड में जानें मन की 5 अहम बातें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 98वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने त्योहार वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाना है। साथ ही उन्होंने लता मंगेशकर को याद किया। PM मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर ‘मन की बात’ में हमने तीन कंपटीशन शुरू की थीं। जो देशभक्ति गीत, लोरी और रंगोली से जुडी थीं। उस वक्त लता दीदी ने ट्वीट कर सभी देशवासियों से इस कंपटीशन में जुड़ने की अपील की थी। आज पीएम ने कार्यक्रम के दौरान कंपटीशन से जुड़े विजेताओं के नाम भी घोषित किए।

1. विदेशों में भी बढ़ी भारतीय खिलौनों की डिमांड

PM ने आगे कहा कि मुझे वो दिन आज भी याद है जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात कही थी। उस वक्त भारतीय खेलों के जुड़ने और इन्हें सीखने की एक लहर सी उठी थी। जब भारतीय खिलौनों की बात हुई, तो देश के लोगों ने इसे हाथों-हाथ बढ़ावा दिया। अब तो भारतीय खिलौनों का इतना ज्यादा क्रेज हो गया कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बढ़ गई है।

जब हमने मन की बात में स्टोरी टेलिंग की भारतीय विधाओं पर बात की तो उनकी प्रसिद्धि भी दूर-दूर तक पहुंच गई। लोग भारतीय स्टोरी टेलिंग की विधाओं की तरफ आकर्षित होने लगे।

2. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिए गए

वहीं पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि जब बात बनारस की हो, शहनाई की हो, या  उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की हो, तो स्वाभाविक है कि मेरा ध्यान उस तरफ जाएगा ही। कुछ दिन पहले म्यूजिक और परफॉर्मिंग आर्ट के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभाशाली कलाकारों को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिए गए। जो कला और संगीत जगत की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ ही इसकी समृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं।

3. देशवासियों ने तकनीक को अपने जीवन का हिस्सा बनाया

पीएम में कहा कि तेजी से आगे बढ़ रहे हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में पहुंच रही है। एक एप है ई-संजीवनी, इससे आप वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के जरिए डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके माध्यम से 10 करोड़ मरीजों का डॉक्टरों के साथ बढ़िया नाता है।

इसकी उपलब्धि के लिए डॉक्टरों और मरीजों को बहुत-बहुत बधाई। भारत के लोगों ने तकनीक को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है।

4. स्वच्छ भारत अभियान ने बदले जन भागीदारी के मायने

पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने हमारे देश में जन भागीदारी मायने ही बदल दिए हैं। हरियाणा के युवाओं ने एक स्वच्छता अभियान शुरू किया और तय किया कि भिवानी को स्वच्छ बनाना है। युवा सुबह 4 बजे भिवानी पहुंच जाते हैं और सफाई अभियान चलाते हैं। वह कई टन कूड़ा साफ कर चुके हैं

5. सेंचुरी से दो कदम दूर…

पीएम ने लोगों से कहा कि आप सब से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे इस सफर में मन की बात को आपने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति जानते ही हैं।

वैसे ही समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है। यह ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा और समझा है।

Exit mobile version