Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Guddu Muslim की बहन से मिलने के बाद पुलिस को पता चली ये बातें..

Guddu Muslim की बहन से मिलने के बाद पुलिस को पता चली ये बातें.. 13 साल की उम्र में शूटर ने छोड़ा घर

Guddu Muslim की बहन से मिलने के बाद पुलिस को पता चली ये बातें.. 13 साल की उम्र में शूटर ने छोड़ा घर

प्रयागराज: अतीक अहमद और उसके भाई की 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। वहीं 13 अप्रैल को अतीक के बेटे असद और गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया था। ये सभी उमेश पाल ह्त्या मामले में मुख्य आरोपी थे। इस केस को लेकर रोज कुछ न कुछ अपडेट सामने आ रहा है। गौरतलब है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहे हैं। पुलिस गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है। आरोपी को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते पुलिस प्रयागराज के शिवकुटी इलाके में रहने वाली गुड्डू मुस्लिम की बड़ी सगी बहन नसरीन तक पहुंच गई। इसके बाद नसरीन ने जो अपने भाई गुड्डू मुस्लिम के बारे में बताया वो काफी चौंकाने वाला था।

क्या बोली शूटर की बहन?

जब पुलिस गुड्डू मुस्लिम को तलाशते-तलाशते उसकी बड़ी बहन नसरीन के पास पहुंची तो उसने बताया कि गुड्डू मुस्लिम को तलाश में पुलिस कई बार उनके घर तक आई है। आरोपी अपने 5 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इसके साथ ही उसने अपने भाई असली नाम भी बताया.. उसने बताया कि उसका असली नाम मोहम्मद मुस्लिम था। जबकि उसका एक भाई सऊदी अरब में रहता है, वहीं एक का निधन हो चुका है। इसके अलावा दो बहनें हैं। पिता की कुष्ठ रोग से पीड़ित होने की वजह से मौत हो चुकी है। गुड्डू मुस्लिम की बहन ने बताया कि जब उसकी उम्र 13 साल थी तब वे घर से भाग गया था। उसके बाद वो कभी घर वापिस नहीं लौटा।

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version