Site icon News1India

Ukraine Russia War: रूस में सभी रेस्तरां होंगे बंद , जानें क्या होगा कर्मचारियों का भविष्य

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 14वां दिन है. रूस यूक्रेन पर अपना हमला लगातार तेज करता जा रहा है जिसको लेकर दुनियाभर के देश नाखुश हैं. अब तक कई देशों ने रूस पर तरह तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं तो वहीं बड़ी से बड़ी कंपनियां भी रूस के खिलाफ और यूक्रेन के समर्थन में कदम उठाते दिख रही हैं. इसी कड़ी में अब मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी 850 रेस्तरां को अस्थायी रूप से बंद करने को फैसला लिया है।

बता दें, बीते सोमवार दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई थी जिसमें भी कोई नतीजा नहीं निकल सका. जानकरी के मुताबिक, मैकडॉनल्ड्स ने सभी 850 रेस्तरां के कर्मचारियों के लिए एक खुला पत्र लिखा जिसमें कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस केम्पकिंस्की ने कहा, फिलहाल स्टोर को बंद करना ही सही होगा क्योंकि मैकडॉनल्ड्स यूक्रेन पर इस तरह के मानव पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकता. मैकडॉनल्डस ने अपने कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए कहा कि वो रूस में सभी 62 हजार कर्मचारियों को भुगतान जारी रखेगा।

जानकारी के मुताबिक, मैकडॉनल्ड्स के पास रूस रेस्तरां का 84 फीसदी हिस्सा है. कंपनी ने बताया था कि रूस और यूक्रेन ने बीते साल कंपनी के राजस्व में 9 फीसदी का योगदान दिया. बता दें, इससे पहले केएफसी और पिज्जा हट ने अपने निवेश और डेवलपमेंट पर रोक लगाने का फैसला किया साथ ही यूक्रेन को मदद देने का वादा किया।

Exit mobile version