Site icon News1India

Umesh Pal Case : एक साथ है शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम, गुजरात में कर सकते सरेंडर

प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक की पत्नी शाइस्ता प्रवीण और बमबाज गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस को उनकी तलाश है। बेटे असद का एनकाउंटर.. फिर पति अतीक अहमद और देवर अशरफ अहमद की हत्या के बाद भी शाइस्ता फरार चल रही है। खबरे हैं कि गुड्डू मुस्लिम अतीक की पत्नी शाइस्ता प्रवीण को बचाने में जुटा हुआ है। हालांकि अब दोनों के लिए पुलिस की गिरफ्त से बचना मुश्किल हो चुका है। ऐसे में खबरे आ रही है कि दोनों एक साथ सरेंडर कर सकते हैं। गुजरात में अतीक की पत्नी और गुड्डू मुस्लिम के सरेंडर करने की उम्मीद जताई जा रही है। यूपी एसटीएफ की दो टीमों दोनों की तलाश में जुट गई है। ताकि सरेंडर के तुरंत बाद दोनों को यूपी वापिस लाया जाए।

गुड्डू मुस्लिम के साथ है अतीक की पत्नी

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उमेशपाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम को अतीक की पत्नी को छिपाने और बचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों एक साथ ही ठिकाने बदल रहे हैं। उमेशपाल की हत्या के बाद गुड्डु जहां सीसीटीवी फुटेज में बम बरसाते हुए नजर आया था। वहीं उस पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा है। साथ ही अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। हालांकि कुछ दिन पहले ये भी अटकले लगाई जा रही थी कि गुड्डू मुस्लिम ने अतीक को धोखा दे दिया था। उसी ने असद और गुलाम के लोकेशन की जानकारी पुलिस के साथ साझा की थी। अब इसका सच तो गुड्डू के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पता चलेगा।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version