Site icon News1India

UP News: माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता पर प्रयागराज पुलिस ने बढ़ाई इनामी राशि, बताओं लेडी डॉन का पता

माफिया अतीक अहमद की फरार चल रही पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम की राशि को बढ़ाकर अब 50 हजार कर दी गई है। अभी तक वह 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। बता दें कि उमेश पाल के 24 को हुए मर्डर के 3 दिन बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं। पुलिस ने 24 फरवरी को ही शाइस्ता को उठाया था। मगर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। मर्डर केस में अतीक अहमद के नौकरों और गुर्गों के पकड़े जाने और जांच में मिले CCTV में घटना को अंजाम देने वाले गुड्डू मुस्लिम, साबिर के साथ कई जगह पर कैमरे में कैद हुई शाइस्ता की मिली भगत सामने थी।

बता दें कि पता चला था कि शाइस्ता ने ही अपने गुर्गों को अपने चकिया स्तित टूटे घर में 74 लाख 72 हजार रुपए छुपाने को दिए थे। यहां पुलिस ने छापे में 10 हथियार भी बरामद किए थे। इसमें एक कोल्ट पिस्टल भी शामिल थी। माना जा रहा है कि
यह पिस्टल उमेश पाल शूटआउट में इस्तेमाल की गई थी। पुलिस इसकी फोरेंसिक जांच भी कर रही है।

वहीं पुलिस की कई टीमें शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। तमाम दबिश के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर इनाम की राशि 25 हजार से बढाकर 50 हजार कर दिया है।

Exit mobile version