Site icon News1India

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड में जांच के लिए रखा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार यानी 26 दिसंबर 2022 को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी AIIMS में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में जांच के लिए रखा गया है। हालांकि उन्हें किस समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी एम्स की तरफ से नहीं दी गई है। उन्हें क्या परेशानी है, इस बारे में जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

हालांकि मिली जानकारी के अनुसार उन्हें रूटीन चेकअप के लिए AIIMS में लाया गया है। चेकअप के बाद ही वह वापस घर जा सकेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले साल फरवरी में यानी 2023 में देश का आम बजट पेश करेंगी। वहीं वित्त मंत्री ने इस बात को लेकर बीते शुक्रवार को संकेत दिया था कि वह पिछले बजट की भावना का पालन करेंगी। इस बार सार्वजनिक खर्च को ध्यान में रखकर विकास को आगे बढ़ाना जारी रखेंगी।

Exit mobile version