Site icon News1India

BJP Press Conference: जॉर्ज सोरोस के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- ‘मोदी को बदनाम करने के लिए हो रही विदेशी फंडिंग’ 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेरिका अरबपति जॉर्ज सोरोस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कि गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए अमेरिका अरबपति जॉर्ज सोरोस की भारत में राजनीतिक दलों को फंडिंग करके लोकतांत्रक ढ़ंग से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहता है। उन्होंने इस संबंध देश के नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश कती जनता को एक नागरिक होने के नाते में यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस, उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे।

‘जॉर्ज सोरोस को स्मृति ईरानी ने दिया करारा जवाब

वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोरोस ने ऐलान किया है कि वो पीएम मोदी को अपने अटैक का मेन प्वाइंट बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सोरोस ने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाएगा जो हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि उसके फायदे के लिए काम करेगा। वहीं स्मृति ने अपील करते हुए कहा है कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे, यह भारत पर हमला है और इस हमले का जवाब हर भारतीय को मुंहतोड़ तरीके से देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, आज जॉर्ज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री ऐसे गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है, आगे भी हराएंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिया जवाब

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर जॉर्ज सोरोस को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि PM से जुड़ा अडानी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरु करता है या नहीं, यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है. इसका जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है. हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिश्चित करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते।

Exit mobile version