Site icon News1India

अनोखा नामकरण..कपल ने बेटे का नाम रखा ‘पकोड़ा’, सोशल मीडिया पर बोले लोग अगले बच्चे का नाम समोसा होगा

किसी के भी परिवार में बच्चे के जन्म के बाद अलग ही उत्साह होता है। माता-पिता से लेकर, दादा दादी हर कोई घर बच्चे के किलकारियां गुंजने का इंतजार करते है। बच्चे के जन्म के साथ ही उसका नाम ढूढ़ना शुरू कर देते है। हर कोई सोचता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग हो। इसके लिए वह नेट पर नाम ढूढ़ते है। तो कोई पेरेंडस के नाम मिख्स कर के बच्चे का नाम रखते है। लेकिन हम आज आपको एक ऐसे नाम के बारे में बताने जा रहे है। जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाओगे। क्योंकि हाल ही में एक ब्रिटिश पेरेंडस ने अपने बच्चा का ऐसा अजीबोगरीब नाम रखा है जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है।

दरअसल आयरलैंड के न्यूटाउनाबे में फेमस रेस्टोरेंट कैंप्टन्स टेबल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनके रेस्टोरेंट में अक्सर एक कपल आता है। उन्होंने अपने न्यू बोर्न बच्चा का नाम एक इंडियन डिश के ऊपर रखा है। उस अनोखी डिश का नाम है ‘’पकोड़ा’’।

जानकारी के मुताबिक कपल को ये डिश बेहद पसंद है। इसलिए कपल ने बच्चे का नाम भी ‘’पकोड़ा’’ रख दिया। रेस्टोरेंट ने बच्चे की फोटो के साथ ही बिल की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। साथ ही इस पोस्ट में लिखा गया है कि दुनिया में आपका स्वागत है पकोड़ा। हम आपसे मिला चाहते है हम और इंतजार नहीं कर सकते। कुछ ने लिखा अकले बच्चे का नाम समोसा होगा

ये भी पढ़े-जब सो गए तब घर से बुलाया, फिर कर दी हत्या, कुतुबपुर के जंगल से बरामद हुआ युवक का शव

Exit mobile version