Site icon News1India

UP News: 65 साल के दुल्हे ने लगाए ठुमके, अपने से 41 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, बेटी और दामाद हुए शामिल

“न उमर की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन” ये लाइन एक दम स्टीक बैठती है आज के दौर में। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रही हूं तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां 6 बेटियों के पिता ने 24 साल की लड़की से शादी की। इतना ही नहीं बुजुर्ग ने अपनी शादी में जमकर ठुमके भी लगाए और धोल बाजे के साथ शादी भी रचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दराअसल पूरा मामला जामिन हुसैनपुर गांव का हैं। जहां 6 बेटियों के पिता व नाती, नवासे और दमाद वाले 65 साल के बुजुर्ग ने अपनी उम्र से 41 साल छोटी लड़की के साथ धूमधाम से शादी की। वहीं बुजुर्ग नकछेद यादव ने अपनी बारात में जमकर डांस भी किया। रविवार को हुई यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं दुल्हन नंदनी की उम्र नकछेद की बेटी के बराबर है। उन्होंने अपनी दूसरी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में का। इस शादी में करीब 50 बाराती और घराती भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक नकछेद की पहली पत्नी की मौत के बाद अकेला हो गया था। जिसके चलते उन्होंने परिवार की सहमति से दूसरी शादी करने का फैसला लिया। नकछेद अपनी दूसरी पत्नी नंदनी से दूसरी शादी कर बेहद खुश हैं। उसके सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। यह शादी पूरे जिले में इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है।

शादी को लेकर नकछेद यादव ने क्या कहा

अपने बेटी की उम्र की लड़की से शादी करने वाले नकछेद यादव का कहना है कि बेटियों का विवाह हो गया था। वह अपने घर चली गईं। हमको खाना बनाने में समस्या हो रही थी, जिसकी वजह से हम ने दूसरी शादी की। विवाह कराने वाले पंडित शीतला प्रसाद ने बताया कि विवाह आज सुबह हुआ जिसमें पहले हवन और फिर वरमाला की रस्म हुई.इस विवाह में 35 बाराती भी आए थे। उनके घर पर आज प्रीति भोज भी हो रहा है.शादी से दूल्हा -दुल्हन दोनों खुश नजर आ रहें है।

Exit mobile version