Site icon News1India

बिन ब्याही युवती ने ट्रेन यात्रा के दौरान अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म, बच्चे के जन्म के बाद किया ये नाटक

अलीगढ़। दिल्ली से बैठकर ट्रेन में गोरखपुर जा रही एक बिन ब्याही युवती ने सोमवार को अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म 4 पर एक बच्चे (लड़का) को जन्म दिया है, जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस ने युवती को अलीगढ़ के महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है, बच्चा और बच्चे की मां दोनों स्वस्थ हैं।

वहीं, बच्चे की मां ने जन्म देने के बाद अपने बच्चे को लेने से इनकार कर दिया है। बिन ब्याही युवती का कहना है कि अभी उसकी शादी नहीं हुई है, वह अनमैरिड है और वह इस बच्चे की परवरिश नहीं कर सकती।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेनू शर्मा ने बताया यह लेडी दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी, रास्ते में यह लेबर पेन में आ गई तो रेलवे पुलिस ने इनको हमारे यहां लेकर आई थी और रास्ते में डिलीवरी हो गई। अब यह बच्चे को लेना नहीं चाह रही हैं।

इन्होंने बताया है कि अभी मैं अनमैरिड हूं इसलिए बच्चे को नहीं ले सकती। मैं सिंगल हूं, अकेली इसको नहीं पाल सकती। इनको बेटा पैदा हुआ है, हमने चाइल्ड हेल्पलाइन को इंफॉर्मेशन कर दी है और उन्हीं को बच्चा हैंड ओवर कर दिया जाएगा। बच्चा और बच्चे की मां दोनों स्वस्थ हैं, बच्चे को इस समय एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है।

Exit mobile version