Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Unnao: बेटी से हुई छेड़छाड़ की सुनवाई ना होने पर पुलिस की जीप के आगे

Unnao: बेटी से हुई छेड़छाड़ की सुनवाई ना होने पर पुलिस की जीप के आगे लेटी बुजुर्ग महिला, मां के साथ रिपोर्ट लिखवाने गई महिला नेता को भेजा जेल

उन्नाव में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां छेड़छाड़ मामले पर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में पीड़ित महिला तहसील परिसर में पुलिस जीप के सामने लेट गई। वहीं उसने साथ आए लोगों ने भी पुलिस का कड़ा विरोध जताया। महिला ने कहा कि उसकी बेटी के साथ छेड़खानी हुई है और पुलिस उल्टे उन्हीं के परिवार पर कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ एसडीएम ने शांति भंग करने के आरोप में महिला का चालान कर दिया है। महिला का जीप के आगे लेटने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि महिला बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची थी। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिससे परेशान होकर महिला एक महिला नेता को पैरवी के लिए थाने ले गई। हंगामा होने पर पुलिस ने दो के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई कर दी। जहां एक को जमानत मिल गई जबकि महिला नेता को जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला मौरावां क्षेत्र के ईंटबांध गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि तीन अप्रैल को गांव के नरेंद्र, लाला, पवन, राजेंद्र और सुधीर के बीच मारपीट हो गई थी। आरोपियों ने उसकी से छेड़खानी की। मामला थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। फिर महिला जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी ममता लोधी के साथ 6 अप्रैल को थाने पहुंची।

महिला ने आरोपियों पर छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने ममता का ही शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया। इससे नाराज महिला पुलिस जीप के सामने लेट गई।

इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने किसी तरह से उसे रास्ते से हटाकर ममता को जिला कारागार ले गई। ममता ने आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत मौरावां एसओ अमरनाथ यादव जेल भेज रहे हैं।

अनिल तिवारी और ममता लोधी फर्जी केस दर्ज कराते हैं

ममता लोधी ने आरोप लगाया कि पुरवा विधायक अनिल सिंह के इशारे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अनिल तिवारी ने कहा कि वह अपने घर पर था। पुरवा विधायक ने कहा कि अनिल तिवारी और ममता लोधी लोगों पर फर्जी केस दर्ज कराते हैं। वसूली करते हैं। अनिल तिवारी के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मेरा इन दोनों से कोई लेनादेना नहीं है। मुझपर गलत आरोप लगा रहे हैं।

वहीं एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कहा कि ये पूरा मामला मारपीट का है। जिसमें दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज है। दोनों पक्षों का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया है। इसे जबरदस्ती छेड़छाड़ का रूप दिया जा रहा है। अनिल तिवारी ने महिला को जीप के सामने लेटने के लिए उकसाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version