Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: 82 साल के मुलायम यादव के लिए 24 घंटे बेहद खास, चाहने वालों ने हवन

UP: 82 साल के मुलायम यादव के लिए 24 घंटे बेहद खास, चाहने वालों ने हवन यज्ञ कर मांगी सलामती की दुआ

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। 82 साल के मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। यह बात आम हुई तो उनके चाहने वालों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर-मस्जिदों में प्रार्थना व दुआएं करनी शुरू कर दी। सहारनपुर में पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने अपनी बेटियों व रिश्तेदारों के साथ मुलायम सिंह यादव के लिए दुआ की है। इनके अलावा समाजवादी पार्टी के अन्य सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नेताजी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ हवन यज्ञ एवं दुआ शुरू कर दी है।

24 घंटे का इंतजार..

वहीं पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से बात करके मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से कहा कि जिस भी सहायता कि आवश्यकता हो जरूर बताएं। वह हर वक्त उनकी सहायता के लिए तैयार है। वहीं सूत्रों की माने तो मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार मुलायम सिंह की तबीयत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। लेकिन दवाओं का असर हो रहा है या नहीं ये  देखने के लिए उन्हें अगले 24 घंटे तक इंतजार करना होगा।

हो रही सांस लेने में तकलीफ

मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह के पेशाब में संक्रमण काफी बढ़ चुका है। इसलिए उनकी डायलिसिस भी की जा रही है। साथ ही उनकी ब्लड प्रेशर की भी काफी समस्या है। उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी इसलिए उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है। लेकिन अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा रहा है। वहीं डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है।

ये भी पढ़े-Bhadohi: देर रात दुर्गा पंडाल में लगी आग से मचा कोहराम, 3 लोगों की मौत, 67 झुलसे

Exit mobile version