Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP: रातों रात हुआ 8 IPS अधिकारियों का तबादला, जारी की बदलाव की लिस्ट

UP: रातों रात हुआ 8 IPS अधिकारियों का तबादला, जारी की बदलाव की लिस्ट

यूपी सरकार ने देर रात अचानक 8 IPS अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। इस बदलाव की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है। वहीं देवीपाटन से डी आई जी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस कानून व्यवस्था के पद पर भेजा गया। अमरेंद्र प्रसाद सिंह को देवीपाटन मंडल के नए डीआईजी बनाया गया है, जो पहले अयोध्या मंडल में डीआईजी के पद पर तैनात थे।

मेरठ मंडल के आईजी प्रवीण कुमार को अयोध्या मंडल का आईजी बनाया गया है। वहीं आगरा मंडल के आईजी नचिकेता झा को आईजी मेरठ और अलीगढ़ मंडल से दीपक कुमार को आईजी आगरा बनाया गया है। इसके अलावा कानुपर कमिश्नरेट से अपर पुलिस आयुक्त एसआएए कुलकर्णी को डीआईजी अलीगढ़ और एसआईटी मुख्यालय के डीआईजी अमित वर्मा को कानपुर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Exit mobile version