बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Agriculture: सूर्य प्रताप शाही ने कहा- ड्रोन तकनीक से होगा फसलों का कायाकल्प, किसानों को भरपूर सहयोग करेगी सरकार

by Web Desk
अक्टूबर 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, टेक्नोलॉजी, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

कुशीनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 2023-24 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश में मिलेट्स (मोटे अनाज-बाजरा, ज्वार, मड़ुआ, सांवा, टांगून आदि) की खेती के प्रोत्साहन के लिए किसानों को बीज उपलब्ध कराएगी। इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र ही योजना लाएगी। शाही गुरुवार को राही पर्यटक आवास गृह कुशीनगर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

ड्रोन तकनीक से होगा फसल


कृषि मंत्री ने कहा कि 2021 में भारत के संयुक्त राष्ट्र को 2023 में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव पर विश्व के 72 देशों का समर्थन मिला और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया। कहा कि मिलेट्स कम पानी व सभी जलवायु में पैदा होने की क्षमता रखते हैं। कहा कि विश्व में मिलेट्स की स्वीकार्यता बढ़ी है। इनमें प्रचुर मात्रा में पौष्टिक तत्व उपलब्ध हैं। इसी कारण कोविड काल में चिकित्सकों ने लोगों को मिलेट्स खाने की सलाह दी। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मिलेट्स का अन्य अनाज की तुलना में मूल्य अधिक है। इसलिए किसानों को फायदा होगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026


मंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से इसकी खेती की जाती रही है। कुछ वर्षों से इसकी खेती में कमी आयी है। राज्य सरकार ठोस नीति बनाकर मिलेट्स की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी। सरकार ने 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर मिलेट्स की खेती की योजना बनाई है। 73 हजार मैट्रिक टन धान खरीद की योजना है। इसके लिए चार हजार क्रय केंद्र खोले गए हैं। कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सभी जनपदों में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है। मंत्री ने अपने गांव अनरुधवा व बुद्धस्थली का भ्रमण कर लोगों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।


चखे मोटे अनाज के व्यंजन
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को राजकीय होटल पथिक निवास में मोटे अनाज के व्यंजनों व गन्ने के ताजा रस का उठाया लुत्फ उठाया। कृषि मंत्री के पैतृक गांव अनिरुद्धवा गांव के किसान परिवारों ने मोटे अनाजों के व्यंजन बनाकर भेजे थे। कृषि मंत्री ने बाजरा व मक्का व मडुवा की रोटी,सांवा व कोदो की खीर, दही, चूरा का लुत्फ उठाते हुए दूरगामी स्वास्थ्य के लिए इसे अत्यंत लाभदायक बताया। बोले कि चिकित्सा विज्ञान परम्परागत व्यंजनों को खनिज, प्रोटीन आदि पौष्टिक तत्वों से भरपूर बता रहे है। इनके नियमित सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से लोग बचे रह सकते हैं। कृषि मंत्री के साथ पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, मार्कण्डेय शाही, पुण्यप्रकाश तिवारी आदि शामिल रहे।

Tags: agricultureMinister of AgricultureNews1IndiaSurya Pratap ShahiUP News
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post

भाई दूज पर बहन के पांव छूते दिखे Kartik Aaryan सोशल मीडिया पर लोगों ने देख कहा

Chhath Puja 2022: छठ की छटा, थोक मंडी में फलों की बहार, नासिक से अंगूर, कश्मीर से सेब, तो पूणे से आ रहा अमरूद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In