Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP BJP का अहम फैसला योगी सरकार मंत्रियों और विधायकों को भेज सकती है लोकसभा

by मनीष मिश्रा
May 24, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी बीजेपी अपने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड पहले ही दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व को भेज चुकी है माना जा रहा है कि इस बार कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटना भी तय है। बीजेपी अपने एक दर्जन से अधिक विधायकों और उत्तर प्रदेश सरकार में मौजूदा मंत्री व पूर्व मंत्रियों पर दाँव लगाती नज़र आ सकती है । माना जा रहा है कि जिस तरीक़े से इन मंत्रियों ने अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों की जीत में एक बड़ा योगदान दिया था । इसके चलते अब पार्टी इन को दिल्ली भेज कर बड़ा इनाम देने की योजना बना ली है। इससे पहले कि अगर बात करें लोक सभा चुनाव 2014 और लोकसभा 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी अपने कई विधायकों को सांसदी का चुनाव लड़ा चुकी है।

इन मंत्रियों के और विधायकों के नाम पर हो रही है चर्चा

RELATED NEWS

Vaibhav Brother Century: छोटे भाई ने दिखाई बड़ी प्रतिभा, बड़े भाई के नक्शेकदम पर चल 10 साल की उम्र में ठोका शानदार शतक

Vaibhav Brother Century: छोटे भाई ने दिखाई बड़ी प्रतिभा, बड़े भाई के नक्शेकदम पर चल 10 साल की उम्र में ठोका शानदार शतक

June 13, 2026
IMA Passing Parade: 94 साल के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स ने पुरुषों के साथ अंतिम पग पार कर रचा इतिहास

IMA Passing Parade: 94 साल के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स ने पुरुषों के साथ अंतिम पग पार कर रचा इतिहास

June 13, 2026

चंदौली सीट से विधायक सुशील सिंह को इस बार लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है तो वही बात करें हम सुल्तानपुर सीट की इस बार सुल्तानपुर के मौजूदा सांसद मेनका गांधी का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है उनकी जगह BJP लखनऊ के अपने एक स्थानीय विधायक को सुल्तानपुर सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है । साथ ही हम बात करें ग़ाज़ीपुर और बलिया की तो वहाँ से उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी का नाम भी चर्चा में है । साथ ही बात करे मथुरा कि तो मथुरा से सांसद हेमा मालिनी की जगह इस बार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और माठ से विधायक राजेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है । वहीं पर बात करेंगे पूर्वांचल की देवरिया सीट से भी इस बार सांसद बदला जा सकता है। माना जा रहा है कि बीजेपी वहाँ से किसी युवा चेहरे को अपना उम्मीदवार बना सकती है वहीं अगर बात करें तो कानपुर की तो कानपुर के मौजूदा सांसद का भी टिकट लगभग कटना तय माना जा रहा है। इस बार कानपुर से पूर्व डिप्टी CM और संगठन के वरिष्ठ दिनेश शर्मा पर पार्टी भरोसा जताते सकती है। इसके साथ ही अगर बात करें धौरहरा सीट से कांग्रेस से आकर BJP का दामन थामने वाले ब्राह्मण चेहरे के रूप में प्रसिद्ध और उत्तर प्रदेश सरकार में PWD मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कई मंत्री और विधायक भी अपनी अपनी दावेदारी पेश करते नज़र आ रहे है।

ये माना जा रहा है कि पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक और मंत्रियों को लोकसभा चुनाव लड़ाया था इस बार भी BJP अपने पिछले दो बार के सफल प्रयोग के साथ ही चलते हुए नज़र आएंगी हालाँकि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मानें तो उनका साफ़ कहना है कि पार्टी में प्रत्याशी चयन एक प्रक्रिया होती है जिसके तहत जिसको भी शीर्ष नेतृत्व और पार्लियामेंट्री बोर्ड प्रत्याशी बनाएगा हम उसका स्वागत करेंगे इस बार हमारा लक्ष्य है 80 में 80 लोकसभा सीट जीतना और सभी 80 लोकसभा जीतकर एक बार फिर से हमारे यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है । इसका लक्ष्य हमने तय कर लिया है और उसी दिशा में बीजेपी लगातार कार्य कर रही है और निश्चित तौर पर अपना लक्ष्य हासिल करेगी ।

Share197Tweet123Share49

मनीष मिश्रा

Related Posts

Vaibhav Brother Century: छोटे भाई ने दिखाई बड़ी प्रतिभा, बड़े भाई के नक्शेकदम पर चल 10 साल की उम्र में ठोका शानदार शतक

Vaibhav Brother Century: छोटे भाई ने दिखाई बड़ी प्रतिभा, बड़े भाई के नक्शेकदम पर चल 10 साल की उम्र में ठोका शानदार शतक

by Kirtika Tyagi
June 13, 2026

Vaibhav Suryavanshi Brother Century: कम उम्र में अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचने वाले वैभव सूर्यवंशी के बाद...

IMA Passing Parade: 94 साल के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स ने पुरुषों के साथ अंतिम पग पार कर रचा इतिहास

IMA Passing Parade: 94 साल के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स ने पुरुषों के साथ अंतिम पग पार कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
June 13, 2026

IMA Passing Out Parade 2026: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड इस बार कई मायनों में खास और...

Steyn Prediction :डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का बताया भविष्य , मार्गदर्शन मिला तो  वह कई दिग्गजों से आगे निकलेगा

Steyn Prediction :डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का बताया भविष्य , मार्गदर्शन मिला तो वह कई दिग्गजों से आगे निकलेगा

by Kirtika Tyagi
June 13, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Prediction : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...

ओमान की खाड़ी में हमलों के बाद जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से जताई नाराजगी, फर्जी खबरों पर सरकार सतर्क

ओमान की खाड़ी में हमलों के बाद जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से जताई नाराजगी, फर्जी खबरों पर सरकार सतर्क

by Kirtika Tyagi
June 13, 2026

India-Oman Shipping Attack: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया...

Dhiraj Seth Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जाने कब से संभालेंगे पदभार

Dhiraj Seth Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जाने कब से संभालेंगे पदभार

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026

भारतीय सेना को जल्द ही नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय...

Next Post

अब जन्मदिन याद रखने में ये ऐप करेगा आपकी मदद, ऐसे करें इस ऐप का इस्तेमाल

Satyendar Jain Health Update: सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कराया गया भर्ती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist