Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल का हुआ प्रमोशन, इनको मिली संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल का हुआ प्रमोशन, इनको मिली संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। उनकी जगह झारखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) को उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है। धर्मपाल उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये गये हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश और झारखंड प्रदेश इकाई के महामंत्री (संगठन) के दायित्वों में बदलाव को स्वीकृति दी है। दायित्व परिवर्तन के क्रम में लंबे समय से उत्तर प्रदेश इकाई के महामंत्री (संगठन) को पदोन्नति देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का भी प्रभार सौंपा गया है। बंसल अब इन राज्यों में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

वहीं, बंसल की जगह झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल को उत्तर प्रदेश इकाई का महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह संगठन मंत्री रहे कर्मवीर को झारखंड भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version