Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
UP Board Result 2023: 10 साल के बच्चे ने पास की 10वीं, ऐसे पढ़ाई..

UP Board Result 2023: 10 साल के बच्चे ने पास की 10वीं, ऐसे पढ़ाई कर हासिल किए 77 प्रतिशत नंबर

10 साल के अयान गुप्ता ने वो कारनामा कर दिया जो, जो 2021 में राष्ट्रम आदित्य श्रीकृष्ण ने कर दिखाया था। दरअसल ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अयान गुप्ता ने महज दस साल की उम्र में ही दसवीं पास कर एक इतिहास बना दिया है...

10 साल के अयान गुप्ता ने वो कारनामा कर दिया जो, जो 2021 में राष्ट्रम आदित्य श्रीकृष्ण ने कर दिखाया था। दरअसल ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अयान गुप्ता ने महज दस साल की उम्र में ही दसवीं पास कर एक इतिहास बना दिया है। बता दें कि हाल ही में यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किया है।

जिसमें अयान गुप्ता ने 10वीं की परीक्षा में 77 फ़ीसदी अंक हासिल किए है। अयान की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। अयान को बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है। वहीं 2021 में 10 वीं पास करने वाले राष्ट्रम आदित्य श्रीकृष्ण ने भी 12 साल की उम्र में 12वीं कर ली है।

घरवालों को ऐसे आया आईडिया

दरअसल कोरोना काल में स्कूल बंद थे तो बच्चे घर से ही पढ़ाई कर रहे थे। उस वक्त अयान का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। अयान उस वक्त ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वैली स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता था। वह शुरु से ही पढ़ने में काफी होनहार है। उसको जो स्कूल में पढ़ाया जाता था, वह उससे कहीं आगे तक की पढ़ाई घर में ही पूरी कर चुका था।

जिसे देखते हुए घरवालों को आईडिया आया कि क्यों ना अयान को घर पर ही होम क्लासेज दिलवाई जाए। अयान को सातवीं, आठवीं और फिर नौवीं की होम क्लासेज दिलवाई गईं, जिसमें उसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

सीबीएसई में नहीं हुआ अयान का दाखिला, फिर…

जब कोरोना काल खत्म हुआ, तो अयान का दाखिला सीबीएसई स्कूल में नौवीं कक्षा कराने का मन बनाया। लेकिन उम्र कम होने की वजह से किसी भी सीबीएसई स्कूल में अयान को प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद 2022 में बुलंदशहर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में  अयान का दसवीं कक्षा में एडमिशन कराया।

अयान ने कैसे की आगे की पढ़ाई

अयान ने बताया कि 2020 में लॉकडाउन के समय उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसलिए वह आगे की पढ़ाई करने लगा। जिसमें उसको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि वह हिंदी में थोड़ा कमजोर था। इसके बाद 2022 में दसवीं कक्षा में शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में दाखिला लिया, जहां पर वह केवल एग्जाम देने जाता था।

अयान ने बताया कि उसने ऑनलाइन ही पढ़ाई की थी। जिसके चलते एग्जाम में थोड़ा डर जरूर लग रहा था लेकिन उसने सारे पेपर अच्छे से किए और उसकी मेहनत सफल हुई।

अयान के पिता बनाया प्लान

बता दें कि अयान के पिता ग्रेटर नोएडा में CA हैं। अयान के पिता ने बताया कि लोक डाउन में अयान ने दूसरी कक्षा की किताबों से ज्यादा आगे की पढ़ाई पूरी कर ली थी। इसके बाद उन्हें लगा कि अयान पर थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है तो अयान की ऑनलाइन कोचिंग शुरु करा दी।

फिर देखा गया कि अयान को पीछे की पढ़ी हुई सारी किताबें याद हैं या नहीं। मगर उसे सब याद था। इसिलए लॉक डाउन खत्म होते ही अयान को बुलंदशहर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में दसवीं में दाखिला दिलाया। अब अयान ने केवल 10 साल की उम्र में ही दसवीं पास कर ली।

 

 

Exit mobile version