Site icon News1India

UP By-election: छानबे सीट पर अपना दल एस की प्रत्याशी को मिल रहा जनता का आशीर्वाद, 11 बजे तक 19.16% वोटिंग

UP Bye-election 2023 Live: मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग की रफ्तार अब बढ़ गई। लोग मदतान के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। छानबे सीट पर सुबह 11 बजे तक 19.16 फीसदी मतदान हुआ है। इस बीच छानबे सीट से बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस की उम्मीदवार रिंकी कोल ने कहा कि हमें जनता पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। एक बार फिर हमारी जीत निश्चित लग रही है।

बता दें कि रिंकी कोल स्वर्गीय राहुल कोल की पत्नी है, जो साल 2022 में अपना दल (स) से विधायक थे। उनके निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी। जिसपर अब उपचुनाव हो रहे हैं और अपना दल एस ने उनकी पत्नी रिंकी कोल को मौका दिया है। उनकी टक्कर में सपा पार्टी की कीर्ति कोल से है।

Exit mobile version